थाना सदर पुलिस ने एक किसान की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले 5 आरोपियों को नामजद किया है। जांच अधिकारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि उनको लेख सिंह वासी गांव लाधुका ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी चाची कौशल्या बाई ने कांता बाई, सुनीता रानी, गुरजंट सिंह, छिंदर सिंह व परमजीत सिंह वासी गांव लाधुका की सहायता से उसकी जमीनी रकबे में बीजी हुई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उनकी फसल का नुकसान करते हुए उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
जब लेख सिंह ने उक्त आरोपियों को ऐसा करने से रोकना चाहा तो उक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर धारा 440, 447, 427, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jGNmp
via
जमीन पर जबरन कब्जा करने पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: