Breaking News

test

फ्लाइट उड़ने का जश्न... मुंबई से एसजी 2403 विमान में आदमपुर पहुंचे 20 यात्री, 38 रवाना

सिविल एयरपोर्ट आदमपुर से बुधवार को स्पाइस जेट एसजी 2403 की फ्लाइट में 38 यात्री आदमपुर के लिए रवाना हुए। जबकि इससे पहले 20 यात्रियों को लेकर फ्लाइट आदमपुर में लैंड हुई। देश में रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए उड़ान स्कीम के तहत स्पाइस जेट की तरफ से इस फ्लाइट की शुरुआत की गई है। एयरलाइन की तरफ से 4193 रुपए में आदमपुर से मुंबई की बुकिंग शुरू की गई है। फ्लाइट सुबह

10:05 पर मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर 1:35 पर आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से 2:05 पर उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके साथ ही शुक्रवार को आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट भी उड़ेगी। स्पाइस जेट ने दिल्ली रूट पर यात्रियों की कम गिनती के चलते फ्लाइट का शेड्यूल शुक्रवार, शनिवार और रविवार तय किया है। जबकि मुंबई के लिए फ्लाइट रोज उड़ान भरेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई फ्लाइट आने पर केक काटते हुए डायरेक्टर कृष्ण कुमार व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nXepwl
via
फ्लाइट उड़ने का जश्न... मुंबई से एसजी 2403 विमान में आदमपुर पहुंचे 20 यात्री, 38 रवाना फ्लाइट उड़ने का जश्न... मुंबई से एसजी 2403 विमान में आदमपुर पहुंचे 20 यात्री, 38 रवाना Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.