Breaking News

test

तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही माैत

समयपुर बादली इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गिरने से बुजुर्ग ट्रक के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सूबे सिंह (69) के रुप में हुई है।

पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सूबे सिंह परिवार के साथ राजीव नगर, लिबासपुर में रहते थे। वारदात वाले दिन राहगीर ने पुलिस को एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी।

राहगीर ने बताया कि एक ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी है। बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा बुजुर्ग पड़ा हुआ है। घटना स्थल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक ट्रक खडा़ हुआ था, जिसने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी। पुलिस ने बुजुर्ग को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3leU3Nd
via
तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही माैत तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही माैत Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.