Breaking News

test

अपने दोस्त को गोली मारने वाले बदमाश को 24 घंटे में ही दबोचा

थाना सेक्टर-9 के एरिया में अपने ही दोस्त को गोली मारने वाले एक बदमाश को क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार आदि के आधा दर्जन मामले दर्ज है। आरोपी को हाल ही में कोरोना के चलते कोर्ट ने जमानत दे दी थी। रविवार को क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गांव बांसकुसला टैम्पों स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान आफताब अहमद उर्फ राजा निवासी 61/2 देवीलाल नगर, थाना सैक्टर-9 के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार को मात्र 3500 रुपए में खैर उत्तरप्रदेश से खरीदकर लाया था। गत 27 नवंबर की रात को आरोपी आफताब ने अपने दोस्त को गोली मार थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The miscreant who shot his friend was arrested in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPYHDT
via
अपने दोस्त को गोली मारने वाले बदमाश को 24 घंटे में ही दबोचा अपने दोस्त को गोली मारने वाले बदमाश को 24 घंटे में ही दबोचा Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.