Breaking News

test

पहली महिला प्रधान जगीर कौर 15 साल बाद एसजीपीसी की तीसरी बार प्रधान,पहली बार धार्मिक-राजनीतिक दल की कमान महिला को

शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के जनरल इजलास में पहली महिला प्रधान बीबी जगीर काैर को 15 साल बाद तीसरी बार कमेटी का प्रधान चुन लिया गया। वह कमेटी की 43वीं प्रधान हैं। शुक्रवार को जैसे ही पूर्व प्रधान अलविंदर पाल सिंह पखाेके ने बीबी जगीर काैर का नाम पेश किया ताे विराेधी गुट ने भी मिठू सिंह काहनके का नाम प्रस्तावित किया। कुल 143 मतों में से बीबी जगीर काैर काे 122 और मिट्ठू सिंह काहनके काे 20 वाेट मिले। एक वाेट रद्द हाे गया। मौजूदा समय में शिअद स्त्री अकाली दल की प्रधान जगीर कौर प्रबंधन में तजुर्बेकार और सख्त तेवर के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, सभी काे साथ लेकर काैम और धर्म के कार्याें काे आगे बढ़ाएंगी। जनरल इजलास में विशेष प्रस्ताव पारित कर हरजिंदर सिंह धामी काे एसजीपीसी का अवैतनिक मुख्य सचिव लगाने का फैसला किया गया।

सुरजीत सिंह सीनियर उप-प्रधान बने

सीनियर उप-प्रधान सुरजीत सिंह भिटेवड, जूनियर उप प्रधान बाबा बूटा सिंह और महासचिव भगवंत सिंह सियालका काे बनाया गया। 11 मेंबरों में बलदेव सिंह चूंघा, बाबा चरनजीत सिंह जस्साेवाल, नवतेज सिंह, सतविंदर सिंह टाैहरा, अजमेर सिंह खेड़ा, दर्शन सिंह शेरखां, भूपिंदर सिंह पहलवान, हरभजन सिंह मसाणा, बीबी मलकीत काैर, मिठू सिंह काहनके व अमरीक सिंह शामिल हैं।

राजनीतिक सफर...
बीबी जगीर का जन्म 15 अक्टूबर 1954 काे जालंधर के भटनूरा में हुअा। वह बीएससी बीएड हैं। वह अध्यापिका रह चुकी हैं। 1987 में सरकारी नाैकरी से इस्तीफेे के बाद बेगाेवाल में मुख्य सेवादार बनीं। पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री जगीर 1996 में एसजीपीसी की मेंबर बनी थी, जबकि 1997 में पहली बार विधायक बनी थीं।

एसजीपीसी में सफर...
16 मार्च 1999 को एसजीपीसी की पहली महिला प्रधान बनने का मौका जगीर कौर को मिला। वह 30 नवंबर 2000 तक प्रधान रहीं। बाद में जगदेव सिंह तलवंडी, किरपाल सिंह बडूंगर, गुरचरन सिंह टोहरा व अलविंदर पाल सिंह पखोके क्रमवार प्रधान रहे। 23 सितंबर 2004 को दूसरी एसजीपीसी का प्रधान चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jagir Kaur, the first woman head


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q9fwek
via
पहली महिला प्रधान जगीर कौर 15 साल बाद एसजीपीसी की तीसरी बार प्रधान,पहली बार धार्मिक-राजनीतिक दल की कमान महिला को पहली महिला प्रधान जगीर कौर 15 साल बाद एसजीपीसी की तीसरी बार प्रधान,पहली बार धार्मिक-राजनीतिक दल की कमान महिला को Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.