Breaking News

test

रस्ता मोहल्ला में सीआईए स्टाफ की रेड, एक्टिवा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी चकमा देकर फरार

सीआईए स्टाफ सिटी-1 की पुलिस ने वीरवार देर रात रास्ता मोहल्ला रेड की, जहां घर के बाहर एक्टिवा पर ग्राहक का इंतजार कर रहा नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ गोगी पुलिस को देखकर हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने लिफाफा चेक किया तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। सीआईए सिटी-1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पहले भी शराब तस्करी के कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। अब उसने एरिया में हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी है। वीरवार को आरोपी घर के बाहर एक्टिवा पर किसी ग्राहक के इंतजार कर रहा है। पुलिस ने रेड कर दी, जहां आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया गया। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा बरामद कर ली और आरोपी द्वारा फेंका मोमी लिफाफा खोलकर चेक किया तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HKconH
via
रस्ता मोहल्ला में सीआईए स्टाफ की रेड, एक्टिवा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी चकमा देकर फरार रस्ता मोहल्ला में सीआईए स्टाफ की रेड, एक्टिवा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी चकमा देकर फरार Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.