Breaking News

test

घर से सोना, चांदी, नकदी व 2 एलईडी चोरी

शक्ति नगर में शादी पर श्रीगंगानगर गए परिवार की अनुपस्थिति में चोरों ने उक्त घर पर धावा बोलकर सोना, चांदी, नगदी व 2 एलईडी चोरी कर ली। थाना सिटी पुलिस ने इस संबंधी अज्ञात पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनको डा. विजय ठक्कर वासी शक्ति नगर ने बयान दर्ज करवाए थे वह बीती 26 नवंबर को परिवार समेत श्रीगंगानगर(राजस्थान) शादी में गए थे कि इस दौरान पड़ोसियों ने उसे फोन किया कि आपका गेट का ताला गली में पड़ा है और अंदर चोरी हो गई है।

जब वह फाजिल्का पहुंचे तो उनको पता चला कि उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने 26 व 27 नवंबर की मध्यरात्रि को उनके घर के ताला तोड़कर 5 तोले सोना, 30 तोले चांदी, 50 हजार नगदी, 2 चोरी कर ली जिसकी कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए बनती है। पुलिस ने अज्ञात पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VfAObT
via
घर से सोना, चांदी, नकदी व 2 एलईडी चोरी घर से सोना, चांदी, नकदी व 2 एलईडी चोरी Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.