पार्टी करने के बहाने युवती को होटल में बुलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को वाइन में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना (वैस्ट) पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवती ने भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट भी की।
दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात साहिल, लब्बी, नितिश व राघव से हुई थी। युवती की चारों से बात होती थी। आरोप है कि चारों ने गत 24 नवंबर को उसे पार्टी के बहाने गुड़गांव के एक होटल में बुलवाया और उसे वाइन में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद युवती बेसुध हो गई।
आरोपियों ने नशे की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। बचाव के लिए वह कमरे से निकलकर भागी, लेकिन आरोपियों ने वापस उसे कमरे में खींच लिया। कुछ देर बाद आरोपी मौका पाकर होटल के कमरे में उसे अकेला छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fFuX9c
via
No comments: