डीजीपी दिनकर गुप्ता की ओर से वीरवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल समेत अन्य अफसर मौजूद थे। इस दौरान डीजीपी दिनकर गुप्ता की ओर से हत्या के मामलों का जायजा लिया गया। जबकि उन्होंने हत्यारों को पकड़ने व उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध हथियारों को पता लगाने के लिए स्पेशल मुहिम चलाने के आदेश दिए। डीजीपी की ओर से शहर में
बढ़ रहे करोना के मामलों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों द्वारा मास्क इस्तेमाल करने पर जोर दिया जाएगा। विदाउट मास्क पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। वहीं डीजीपी की ओर से ट्रैफिक विभाग में ओर मुलाजिम तैनात करने को कहा। जबकि उनकी तरफ से लुधियाना पुलिस द्वारा चलाई गई वाहन सपुर्दगी और भिखारी मुक्त की मुहिम की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jDNIE
via
डीजीपी ने मर्डर के मामलों में हत्यारों को ट्रेस करने को विशेष कार्रवाई के दिए आदेश
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: