Breaking News

test

सैलून में दाढ़ी कटवा रहे युवक का चेहरा देखकर दाई कनपटी में गोली मारकर हत्या

आदमपुर की ट्रक यूनियन रोड स्थित डिजायर लुक सैलून में दोपहर 2:50 पर दाढ़ी की ट्रिमिंग करवा रहे 24 साल के सागर कटारिया के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जान बचा कर भागे सागर के दोस्त सुनील को भी गोली मारी गई, जोकि उसकी छाती के आर-पार हो गई। शूटर ने दहशत फैलाने के लिए सैलून में मौजूद एक अन्य युवक अकरीत के कंधे में गोली मार दी।

शूटर दौड़ कर बाइक पर बैठने लगा तो उसकी पिस्टल जमीन पर गिर गई। एरिया से एक सीसीटीवी कैमरे में एक ही बाइक पर भागे तीन आरोपी कैद हुए हैं। सागर ने करीब 15 महीने पहले गांव हरीपुर में हरसिमर और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर गुंडागर्दी की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए गैंगवार को अंजाम दिया गया है। सैलून रामामंडी के जोगिंदर नगर के रहने वाले रमनदीप सिंह का बताया गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी हरिंदर सिंह मान और एसएचओ राजीव टीम संग क्राइम सीन पर पहुंच गए।

रेरू पिंड के 24 वर्षीय सागर कटारिया की हत्या के बाद सुनील को भी गोली मारी, छाती के आरपार हुई, दहशत फैलाने को एक ग्राहक के कंधे में मारी गोली

4 गोलियां चलीं, पिस्टल से 5 और कारतूस मिले

उधर, डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने कहा कि 4 गोलियां चली हैं। बरामद पिस्टल में पांच और जिंदा कारतूस निकले हैं। डीएसपी ने कहा कि सुनील ने कहा है कि फायरिंग हरसिमर ने की और उसके दो साथी सीपा और तन्ना थे। पुलिस ने सुनील के बयान पर हत्या और इरादा-ए-कत्ल का पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने माना कि सागर और हरसिमर के बीच दुश्मनी चल रही है।

शूटर हरसिमर था या कोई और इस बात की जांच की जा रही है। इससे पहले सैलून में गोलियां चलने की आवाज लोगों ने सुनी। तभी एक युवक दौड़कर सैलून से बाहर आया, मगर उसके पीछे दौड़े शूटर ने उसे भी गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर बैठ गया। नकाबपोश शूटर और उसका साथी पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक के पीछे बैठकर भाग निकले। लोगों ने जाकर देखा तो दो जख्मी सैलून के अंदर और तीसरा बाहर पड़ा था। जख्मियों को आदमपुर अस्पताल से जालंधर के जौहल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का देर रात तक ऑप्रेशन चल रहा था।

रेकी करके की गई हत्या
पठानकोट चौक के पास स्थित रेरू पिंड के रहने वाले सागर कटारिया पर भी क्रिमिनल केस चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वह काफी समय से घर नहीं आया था। दूसरी गैंग ने पहले सागर की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। शूटर ने गोली मारने से पहले चेहरा देखा, फिर दाईं कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

जमानत पर था सागर
बीते साल 6 अगस्त को आदमपुर के गांव हरीपुर के रहने वाले जतिंदर सिंह और उसके दोस्त हरसिमर पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने सागर के साथ-साथ उसके साथी लाडी, लक्की, दीपक उर्फ गोची, गरीब और अन्य पर इरादा-ए-कत्ल का पर्चा दर्ज किया गया था। इस केस में सागर भी अरेस्ट हुआ था। 29 जनवरी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर सागर जेल से बाहर आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/363qlXh
via
सैलून में दाढ़ी कटवा रहे युवक का चेहरा देखकर दाई कनपटी में गोली मारकर हत्या सैलून में दाढ़ी कटवा रहे युवक का चेहरा देखकर दाई कनपटी में गोली मारकर हत्या Reviewed by Dibyendu on 16:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.