कपूर अस्पताल चौक के नजदीक वीरवार की शाम को एक प्राॅपर्टी डीलर संदिग्ध हालातों में पुल से नीचे गिर गया। लोगों ने गंभीर हालत में इंदर कपूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिविजन 4 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रख दिया है।
जानकारी के मुताबिक इंदर प्राॅपर्टी डीलर का काम करता था और जालंधर बाइपास में उनका पार्किंग का ठेका भी है। शाम को वो अपना बाइक लेकर एलीवेटेड पुल पर जा रहा था। इस दौरान अचानक इंदर पुल से नीचे गिर गया। किसी ने कहा कि उसे वाहन ने टक्कर मारी, लेकिन उसका बाइक लाॅक खड़ा मिला और चाबी उसकी जेब में थी।
वहीं, मृतक की पत्नी रेणु ने पुलिस को बयान दिए है कि उनके पति की तबीयत खराब रहती थी। लिहाजा हो सकता है कि चक्कर आने की वजह से साइड पर खड़े हो और नीचे गिर गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल्स पर जांच कर रही है। एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि परिवार ने 174 के बयान लिखवाए है िक इंदर बीमार था। लेकिन पड़ताल जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JloHaI
via
No comments: