भूपेंद्र नगर के नजदीकी पटेल नगर में अमरुत योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। काम की शुरुआत कराते हुए पार्षद पति प्रीत खालसा ने कहा कि कॉलोनी में वाटर सप्लाई लाइन न होने के लंबे समय से इलाके के लोग परेशानी झेल रहे थे। नई लाइन डालने के बाद लोगों के घरों में नए कनेक्शन कराए जाएंगे। खालसा ने लोगों से अपील किया कि किसी कॉलोनी में प्लाट या मकान लेने से पहले तय कर लें कि कॉलोनी वैध या अवैध। अन्यथा अवैध कॉलोनी काटने वाले अपने फायदे के लिए लोगों को सड़क, पानी और सीवेरज की परेशानी से जूझने के लिए छोड़ देते हैं। इस मौके प्रधान अशर, धर्मपाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V75xb8
via
पटेल नगर में पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरू
Reviewed by Dibyendu
on
16:09
Rating:
No comments: