Breaking News

test

संदिग्ध हालत में हुई थी युवक की मौत, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

संदिग्ध हालत में हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद की। मामला साउथ दिल्ली के मैदान गढ़ी थाने का है। मृतक के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिसके बाद इस युवक की लाश नहर से बरामद की गई थी।

पुलिस को दिए बयान में कूपा राम ने बताया अगस्त के महीने में वह घर पर थे, तभी इलाके के रहने वाले लोग हथियार लेकर घर के बाहर पहुंच गए। वे बेटे नितिन का नाम लेकर चिल्लाने लगे। हालात देख उन्होंने नितिन को घर से भगा दिया। जिसके बाद बाहर निकल लोगों से बात की।

वहां पहुंचे लोगों ने नितिन के ऊपर आरोप लगाया उसने एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया है। उनकी बात पर इस परिवार को यकीन नहीं हुआ। वे लोगों को समझाते रहे कि वह ऐसा नहीं कर सकता। इस सबके बीच लोगों को नितिन घर पर नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने मामले में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

अब नितिन पुलिस के लिए वांटेड हो चुका था। उसकी तलाश शुरु हुई, जो जिंदा तो नहीं मिला लेकिन अगस्त के आखिरी सप्ताह में उसकी लाश एक नहर से जरूर मिल गई। पुलिस ने इस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी का माना। हालांकि शव देखकर अनुमान लगाया गया इस युवक की मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी।

बेटे की इस तरह से हुई मौत के बाद कृपा राम ने इंसाफ पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। जिसके बाद नितिन की इस तरह से हुई रहस्यमय मौत को लेकर कोर्ट ने पुलिस को केस की नए सिर से जांच करने के आदेश दिए।

जिसके बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस नए सिरे से इस युवक की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o0YEo7
via
संदिग्ध हालत में हुई थी युवक की मौत, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज संदिग्ध हालत में हुई थी युवक की मौत, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज Reviewed by Dibyendu on 16:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.