लोको शेड में रेलवे क्वार्टर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी देते हुए क्वार्टर नंबर 689 के मालिक विक्की ने बताया की वह सुबह साढे छह बजे क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड में गया था। लेकिन जेसे ही वह क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचा वैसे ही पडोसी का फोन आया की उनके क्वार्टर में आग लग गई है और वह जल्दी से अपने क्वार्टर पर पहुंच जाएं।
घर आकर कमरे में लगी आग को बुझाने के लिए लोगों के साथ अपने घर का सामान बचाने लगे। उन्होंनें बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आज बुझती तब तक घर में लगी एलईडी, फ्रिज, बैड के अलावा ओर छोटा सामान जलकर राख हो गया। विक्की रेलवे के आला अधिकारियों से मांग करते है की आग में घर का सामान जलने से उनकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए मदद की जाए।
विक्की ने बताया की आग लगने की सूचना रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे एसएसई सत्य आनंद अपनी टीम के साथ पहुंचकर आग लगने की घटना की जांच शुरु कर दी। इस संबंध में एसएसई सत्य आनंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोको शैड में क्वार्टर नंबर 689 में आग लगने की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंनें घटना का जाएजा लिया जिसके तहत उन्होंने क्वार्टर के कमरे में सभी इलेक्ट्रिक चीजों को चेक किया जिसके बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में आग लगी है उस कमरे के सभी स्विच बोर्ड ठीक हैं ओर किसी भी स्विच के अंडर से कोई वायर नहीं जली हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgkHCd
via
No comments: