जेल में बंद हवालातियों व कैदियों तक नशा व मोबाइल पहुंचाने के लिए लोग तरह-तरह तरीके इस्तेमाल करते हैं। अब ताजा मामले में जेल में बंद हवालाती को कपड़े पहुंचाने के लिए उसका साला केंद्रीय जेल के गेट पर कपड़े पकड़ाकर गया। उक्त व्यक्ति कपड़ों में 36 नशीली गोलियां इस तरह से डालकर कपड़े दे गया कि पहली तालाशी के दौरान इसका पता नहीं ही नहीं चला।
जब दो दिन बाद सोमवार सुबह हवालाती कपड़े लेने के लिए बाहर आया तो उसे कपड़े देते समय जब तालाशी ली गई तो कपड़ों में से एक पाजामे की सिलाई में से 36 नशीली गोलियां बरामद हुईं। गोलियां बरामद होने के बाद जेल प्रशासन की ओर से थाना शहर पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस ने हवालाती व कपड़े पकड़ाकर गए उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट हरी सिंह ने शहर थाना पुलिस को भेजी लिखित शिकायत में बताया गया है जेल मे बंद हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ गहरी जिला फिरोजपुर जोकि बाहर से आए अपने कपड़े लेने आया तो उसकी तलाशी ली। इस दौरान पजामे की सिलाई में से 36 नशीली गोलियां बरामद हुईं। जब बरूनी गेट पर कपड़े जमा करने वाले वार्डर हरजिन्दर सिंह से पूछा गया तो उसने बताया कि कपड़े उक्त हवालाती का रिश्तेदार बलजीत सिंह निवासी गांव कड़मा बीती 29 अगस्त को देकर गया था।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की ओर से भेजी गई गई लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते शहर थाना पुलिस की ओर से आरोपी हवालाती गुरप्रीत सिंह व उसके साले बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QCNqF
via
No comments: