Breaking News

test

केएमपी पर ट्रक से टक्कर में टेंकर चालक की हुई मौत, मुकदमा दर्ज

शुक्रवार की देर शाम केएमपी मार्ग पर रेवासन गांव के पास एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नूंह सीएससी में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
नूंह के रेवासन गांव के पास केएमपी मार्ग पर ट्रक चालक रोड पर लापरवाही से चल रहा था, इसकी वजह से एक कैंटर चालक की पीछे से भिड़ंत हो गई। जिसमें कैंटर चालक विकास पुत्र दामोदर निवासी थाना हरनामपुर जिला कासगंज उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। ट्रक चालक हाईवे पर अपनी साइड की बजाए पूरे रोड पर घूम कर चल रहा था, इसी कारण पीछे से उक्त युवक का कैंटर ट्रक में जा घुसा। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tanker driver killed in truck collision on KMP, case filed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fglMtT
via
केएमपी पर ट्रक से टक्कर में टेंकर चालक की हुई मौत, मुकदमा दर्ज केएमपी पर ट्रक से टक्कर में टेंकर चालक की हुई मौत, मुकदमा दर्ज Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.