Breaking News

test

ट्रैफिक एसीपी को कुचलने वाला फरार ड्राइवर अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एसीपी संकेत कौशिक को टैम्पो से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार हो गया है। आरोपी की पहचान महिपाल पुर क्षेत्र निवासी अमित पुलानी (28) के तौर पर हुई। पुलिस ने टैम्पो जब्त कर लिया है। मामले में पंद्रह सीसीटीवी कैमरे की जांच, पचास से ज्यादा टैम्पो पर तफ्तीश केंद्रित करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।
डीसीपी साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक देवेन्द्र आर्या ने बताया 25 जुलाई की देर शाम ट्रैफिक एसीपी संकेत कौशिक को एक वाहन ने कुचल दिया था। पुलिस ने इस दुर्घटना की बाबत वसंतकुंज साउथ थाने में एएसआई मुन्नी लाल के बयान पर केस दर्ज किया। वह इस घटना का चश्मदीद भी है, जो उस वक्त मौके पर ही था। यह हादसा एनएच 8 रजौकरी फ्लाईओवर के नजदीक सर्विस लेन पर हुआ, उस वक्त एसीपी पिकेट की ओर पैदल जा रहे थे। एसीपी नरेश कुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष संजीव कुमार की टीम ने मौके पर जांच के दौरान एक्सीडेंट करने वाले वाहन का लोहे का एंगल बरामद किया। पुलिस ने तहकीकात के दरम्यान एमसीडी टोल बूथ से टैम्पो का डाटा इकट्ठा किया, इसके अलावा कारगो एयरपोर्ट पर लगे 52 से ज्यादा टैम्पो के बारे में जानकारी जुटायी गई। आखिरकार, पुलिस शुक्रवार को रंगपुरी इलाके में इस टैम्पो तक पहुंच गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PeFxHE
via
ट्रैफिक एसीपी को कुचलने वाला फरार ड्राइवर अरेस्ट ट्रैफिक एसीपी को कुचलने वाला फरार ड्राइवर अरेस्ट Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.