Breaking News

test

मुठभेड़ में गोगी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हफ्तेभर पहले हुई हत्या का भी खुलासा

आउटर नार्थ जिला स्पेशल स्टाफ ने एक मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के करीबी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश की गोली से का सिपाही बाल-बाल बच गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोर्टी गांव, सोनीपत के रहने वाले हैप्पी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, पुलिस टीम पर चलाए 2 कारतूस के खोल व कुछ अन्य कारतूस और प्रशांत विहार से चोरी की गई बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश जेल में बंद सरगना के निर्देशों पर बाहर वारदातों को अंजाम दे रहा था। जिसके पकड़े जाने के बाद एक हफ्ते पहले हत्या की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस उसके बाकी साथियों की धड़पकड़ के लिए उससे उनके ठिकानों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आउटर नार्थ जिला स्पेशल स्टॉफ जेल से बाहर बदमाशों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। शनिवार को स्पेशल स्टाफ में तैनात कांस्टेबल मनोज को गोगी गैंग के करीबी साथी हैप्पी के अवैध हथियार के साथ बवाना के बरवाला रोड पर किसी से मिलने आने की सूचना मिली। मनोज ने अपने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार की टीम को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा दिया गया। निजी कारों से मौके पर घेराबंदी की गई। हैप्पी को जब रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिसकर्मियों पर 2 राउंड गोली चला दी। खुद का बचाव करने के लिए सिपाही ने हैप्पी के पैर में गोली मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Du3s3b
via
मुठभेड़ में गोगी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हफ्तेभर पहले हुई हत्या का भी खुलासा मुठभेड़ में गोगी गैंग का बदमाश गिरफ्तार, हफ्तेभर पहले हुई हत्या का भी खुलासा Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.