हलका आत्म नगर, दक्षिण में साइकिल रैली निकाल लिप प्रमुख को घेरा, बैंस ब्रदर्स के हलके में विकास गायब : गोशा
पंजाब भर में स्टिंग ऑपरेशन कर दफ्तरों में हो रही करप्शन जैसे मुद्दे उठाने वाले बैंंस ब्रदर्स व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस को उनके ही इलाके में यूथ अकाली दल ने टूटी सड़कों और डेवलपमेंट न होने जैसे मुद्दे पर घेरने के लिए साइकिल रैली निकाली। बैंस भाइयों के दक्षिण और आत्म नगर निर्वाचन क्षेत्रों में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। गोशा ने कहा कि यहां की सड़कों की हालत और अन्य सुविधाओं की कमी को उजागर करना ही उनका मकसद है ताकि लोगों को बैंस ब्रदर्स की सच्चाई पता लगे।
उन्होंने कहा कि लोग इन इलाकों में नारकीय जीवन जी रहे हैं। यहां सड़कों की मरम्मत कई वर्षों से नहीं की गई, लेकिन बैंस बंधुओं ने कभी भी सरकार और निगम के साथ इस मुद्दे को नहीं उठाया। हर मुद्दे पर बैंस लाइव वीडियो पोस्ट करते हैं लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास का मुद्दा कभी नहीं उठाया। गोशा ने कहा कि लोग बैंस ब्रदर्स को 2022 के चुनावों में जवाब देंगे।
बैंस ब्रदर्स को किसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
सिमरजीत बैंस और बलविंदर बैंस को किसी भी पार्टी के सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं। सारा ध्यान बैंसों के हलके पर है जो विपक्ष में हैं। कांग्रेस के 6 हलके हैं। उनसे मुकाबला करके देख लें। दोनों बैंस भाई 7 घंटे तक रोज़ाना लोगों की शिकायतें सुनते हैं और इलाके में किसी भी आदमी को इंसाफ के लिए या अपने किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़ता। लोग सब जानते हैं और इसीलिए यहां आज तक कोई और नहीं जीता। सस्ती शोहरत के लिए कोई कुछ भी करे आज़ादी है। -सनी कैंथ, प्रवक्ता लोक इंसाफ पार्टी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EqnUmh
via
No comments: