गत दिवस गिद्दड़बाहा हलके के गांव कोटभाई में विवाहित गगनदीप कौर पत्नी शमिन्दर सिंह की मौत को मायका परिवार ने एक साजिश के अंतर्गत किया गया कत्ल बताते हुए ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंधी गगनदीप के मोगा निवासी ममेरे भाई लखवीर सिंह ने बताया कि गांव गगनदीप का विवाह 2014 में गांव कोटभाई के शमिन्दर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह के साथ हुआ था।
शमिन्दर नशे का आदी होने के कारण शुरू से ही लड़की को तंग परेशान करता था। गगनदीप कौर के नाम पर उसके पिता ने दो एकड़ जमीन करवाई थी वह जमीन भी ससुराल वाले बेच कर खा गए। अंत में लालची ससुराल परिवार ने गगनदीप कौर को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि हमें सुबह सात बजे लड़की की मौत होने का समाचार मिला हमारे वहां पहुंचते ही ससुराल परिवार वहां से गायब हो गया।
जब इस संबंधी सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर दीपक राय के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कल रात को नाजुक हालत में उक्त लड़की को सिविल अस्पताल लेकर आए थे, परन्तु उस वक्त ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने गगनदीप कौर मृत घोषित कर दिया था। दूसरी ओर थाना कोटभाई पुलिस ने गगनदीप के भाई तेजा सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी डोड के बयानों पर पति शमिन्दर सिंह, ससुर अंग्रेज सिंह और सास के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39JMeLD
via
No comments: