पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गांव झोरडा में 10-बेड वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी की आधारशिला रखी। पीएचसी का निर्माण 55 लाख रुपए की लागत के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल अगले 6 महीने में पूरा हो जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पीएचसी में कोल्ड चेन रूम, टीकाकरण कक्ष, वाॅर्ड, नसबंदी कक्ष, लेबर रूम, प्रयोगशाला के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी।
बता दें कि इस पीएचसी का निर्माण सारागढ़ी युद्ध के शहीद हवलदार ईशर सिंह की याद में किया जा रहा है, वह इसी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के और अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में कुल 7055 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस स्टाफ में 500 चिकित्सा अधिकारी, 500 विशेषज्ञ डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्स, तकनीकी कर्मचारी, अन्य शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड 19 में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी सबसे आगे रहे।
जिसके कारण देश के अन्य राज्यों की तुलना में राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के “मिशन फ़तेह” के तहत, स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को स्वयं को कॉमेडी 19 से सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में जागरूक कर रही है। इस मौके पर लोक सभा हलका श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह और हलका कामिल बोपाराय, सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा, एसडीएम डॉ. हिमांशु गुप्ता, जगप्रीत सिंह बुट्टर, पीएचएससी के एसडीओ गुर पिंदर सिंह संधू मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MLa9r
via
No comments: