बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 10 लाख रुपए की ठगी हो गई है। ऐसे में परेशान व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर दंपति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव वजीदपुर बदेशा निवासी हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता नछत्तर सिंह ने उसे कनाडा भेजने के लिए उजागर सिंह, उसकी पत्नी कर्मजीत कौर, मनप्रीत कौर निवासी अकबरपुर छन्ना, हरजीत सिंह निवासी जड़तोली को 10 लाख रुपए दिए थे। परंतु आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। पिता द्वारा पैसे मांगने पर आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस कारण 25 जुलाई की रात को परेशान पिता नछत्तर सिंह की मौत हो गई।
पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत पर उजागर सिंह, कर्मजीत कौर, मनप्रीत कौर व हरजीत सिंह के खिलाफ थाना सदर अहमदगढ़ में आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ga9uEC
via
No comments: