Breaking News

test

राघोमाजरा में महिला की माैत, अटैक की आशंका

राघोमाजरा निवासी 30 साल की कविता की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे परिवार के लाेग राजिंदरा अस्पताल लाए, लेकिन डाॅक्टराें ने महिला काे मृत करार दिया। पति व भाई के बयान पर थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने कार्रवाई की। कविता की शादी दो साल पहले पसियाणा के संजीव कुमार से हुई थी।
अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 9 से 10 बजे के बीच में उसने बहन कविता से वीडियो कॉल की। रात करीब 2:20 पर जवाई का फोन आया कि कविता की मौत हो गई है, लेकिन कैसे हुई यह पता नहीं चलगा। कविता के ससुराल परिवार में थोड़ा झगड़ा जरूर था, पर वह 1 महीने से घर से बाहर रह रहे थे। उसने बताया था कि वह उसके लिए राखी खरीद कर लाई है। कपड़े और दूसरे सामान भी दिखाए थे।
देवर सुमित व मकान मालकिन ने बताया कि वह मंगलवार को शाम को मकान मालकिन के साथ मार्केट में खरीदारी करने गई थी। वहां उसने अपने लिए सूट व चूड़ियां खरीदीं। दोनाें भाइयों के लिए राखी खरीदी। मेहंदी भी खरीद कर लाई थी। रात को मेहंदी लगाने के लिए भिगोकर रख दी थी। परिवार में दंपति काे कभी झगड़ा करते नहीं देखा था। थाना डिवीजन नं 2 इंचार्ज साहिब सिंह ने बताया कि पति व भाई के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक महिला काे साइलेंट अटैक आया था। मेडिकल रिपाेर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332EtyW
via
राघोमाजरा में महिला की माैत, अटैक की आशंका राघोमाजरा में महिला की माैत, अटैक की आशंका Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.