Breaking News

test

मोरिंडा पुलिस ने 50 से ज्यादा चोरियां करने वाले गिरोह को किया काबू

मोरिंडा सिटी पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह को एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई हथियारों के साथ काबू किया है। एसपी जगजीत सिंह और डीएसपी चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि 27 जुलाई को मोरिंडा सिटी पुलिस के एएसआई राजकुमार की अगुआई में नाका लगाया गया था, जिस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सलीम, अजय, सिकंदर, गुरुदेव, विक्रम और सागर वासी राजपुरा कार नंबर एचआर 85 ए 8788 वैगनार से मोरिंडा इलाके में बैंक, एटीएम और बड़ी दुकानों पर डकैती करने की तैयारियों में घूम रहे हैं।

एएसआई राजकुमार ने व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कर मामला दर्ज किया। मामले की जांच के तहत व्यक्तियों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तलवार, गंडासी, कटर, लोहे की सब्बल और गोटी लोहा समेत एक कार बरामद हुई है। पूछताछ के अधीन व्यक्तियों ने माना कि उनकी ओर से मोरिंडा, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, रूपनगर, राजपुरा, बहादुरगढ़, पटियाला आदि स्थानों पर 50 से ज्यादा चोरियां की गई हैं। गिरफ्तार किए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौैके पर एसएचओ रोहित शर्मा, एसएचओ सदर थाना सिमरनजीत सिंह हाजिर थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gr8tYU
via
मोरिंडा पुलिस ने 50 से ज्यादा चोरियां करने वाले गिरोह को किया काबू मोरिंडा पुलिस ने 50 से ज्यादा चोरियां करने वाले गिरोह को किया काबू Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.