पुलिस ने गश्त करते समय गांव खुरशैदपुर से थोड़ा पीछे पैदल आ रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके हाथ में पकड़ी कैनी से 7 बोतल शराब बरामद की। आरोपी की पहचान दौलत राम उर्फ जोनी निवासी कॉलोनियां खुरशैदपुर के रूप में हुई जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। गांव खुरशैदपुर से थोड़ा पीछे मोड़ पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहा पैदल हाथ में कैनी पकड़ कर आ रहा आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा।
पुलिस ने काबू करके जब मास्क न पहनने और बिना वजह बाहर घूमने की वजह पूछी तो वो कोई उचित जबाव नहीं दे पाया। पुलिस ने शक होने पर जब कैनी का ढक्कन खोलकर देखा तो शराब थी। पुलिस ने 7 बोतल शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शरकपुर में पैदल आ रहे युवक से नशे की गोलियां बरामद, गिरफ्तार
गांव शरकपुर की साइड गश्त करते समय पुलिस पार्टी ने अवनीत कुमार उर्फ शेरा निवासी गांव खुरशैदपुर को गिरफ्तार करके नशे की गोलियां बरामद की है। थाना नकोदर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस पार्टी जालंधर पुली नकोदर से गांव शरकपुर की तरफ से तरफ गश्त कर रही थी। सामने से पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान अवनीत कुमार के रूप में हुई। उसके हाथ में पकड़े लिफाफे से नशे की गोलियां बरामद की गई। उसने बताया कि वो नशे को गोलियां बेचने के लिए ग्राहकों को इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPCVfL
via
No comments: