Breaking News

test

जंगलात वर्कर यूनियन ने वन मंडल अफसर के दफ्तर समक्ष दिया धरना

जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब की ओर से जिला प्रधान जसविंदर सिंह गागा की अगुवाई में वन मंडल दफ्तर संगरूर के दफ्तर के समक्ष बारिश दौरान रोष धरना दिया गया। इस मौके पर जसविंदर सिंह गागा, महासचिव सतनाम सिंह, वित्त सचिव जगजीवन सिंह और मालविंदर सिंह संधू ने कहा कि यदि पंजाब सरकार और विभाग ने मुलाजिमों का पिछले 4-4 माह का वेतन न दिया और कच्चे मुलाजिमों को पक्का न किया तो यूनियन तीखे संघर्ष को मजबूर होगी, क्योंकि वेतन के बिना मुलाजिमों का गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर मामू राम, राम चन्द्र, सुखदेव आदि उपस्थित थे।

शिअद ने गुरुओं की तुलना डेरामुखी से करने वाली महिला पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपी शिकायत

शिरोमणि अकाली दल के वफ्द की ओर से एक महिला द्वारा डेरामुखी गुरमीत राम रहीम का तुलना श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ किए जाने पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के सर्कल प्रधान रवजिंदर सिंह काकडा, जत्थेदार जोगा सिंह ने कहा कि डेरे से संबंधित एक महिला ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की तुलना गुरुओं के साथ करके सिखों के मनो को भारी ठेस पहुंचाई है। इस कारण सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रूपिंदर सिंह, हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janglat workers union staged a forest division officer's office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30c0Pw6
via
जंगलात वर्कर यूनियन ने वन मंडल अफसर के दफ्तर समक्ष दिया धरना जंगलात वर्कर यूनियन ने वन मंडल अफसर के दफ्तर समक्ष दिया धरना Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.