Breaking News

test

कोरोना जागरूकता प्रचार को साइकिल से पंजाब भ्रमण पर निकले पुलिस जवान

मिशन फतेह के मुक्तसर से पंजाब का टूर लगाने निकले पंजाब पुलिस के दो जवान गुरसेवक सिंह व समनदीप सिंह मंगलवार की शाम बठिंडा पहुंचे जहां साइकलिंग को समर्पित बठिंडा साइकलिंग ग्रुप ने जोशीला स्वागत किया। भयंकर गर्मी में कोरोना महामारी के बारे में गांवों व शहरों में जागरूकता फैलाने को निकले इन पुलिस जवानों ने 10 दिन में 1200 किलोमीटर की दूरी तय की है।

रास्ते में ये जवान छोटे-छोटे ग्रुपों में इस महामारी से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले साधनों व एहतियात के बारे में जानकारी दे रहे हैं और सेनिटाइजर व मास्क भी बांट रहे हैं। गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन मुक्तसर की ओर से उन्हें भरपूर सहयोग दिया गया है। बीसीजी मेंबर मनप्रीत अर्शी ने बताया कि ग्रुप की ओर से मालवा के विभिन्न शहरों के साइकलिंग ग्रुपों से तालमेल करके इन साइकिलस्टों का भारी स्वागत किया गया। ग्रुप मेंबर प्रीत बराड़ ने बताया कि मुक्तसर पुलिस के इन जवानों का यह मिशन बेहद सराहनीय है। बठिंडा साइकलिंग ग्रुप शहर से निकलने वाले सभी साइकलिस्टों का स्वागत करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police personnel set out on a bicycle tour to Corona awareness campaign


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30X6nK4
via
कोरोना जागरूकता प्रचार को साइकिल से पंजाब भ्रमण पर निकले पुलिस जवान कोरोना जागरूकता प्रचार को साइकिल से पंजाब भ्रमण पर निकले पुलिस जवान Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.