Breaking News

test

एक्सटेंशन लेक्चरर्स की पीएचडी की डिग्री की जांच शुरू, हरियाणा से बाहर की डिग्री धारक राडार पर होंगे

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में नियुक्त एक्सटेंशन लेक्चरर की पीएचडी डिग्री की जांच की जाएगी। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल को आदेश दिया है कि वह अपने कॉलेज में नियुक्त शिक्षकों के डिग्री को जांचने का काम शुरू कर दिया है।

हरियाणा से बाहर की यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर कर आए शिक्षकों की डिग्री पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा। लेक्चरर की डिग्री प्रमाणिकता रिपोर्ट को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास भेजना होगा। इसके तहत लेक्चरर का नाम, जिस यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया है उसका नाम, नामांकन का विवरण, पाठ्यक्रम का पूरा विवरण, परीक्षा विवरण, पीएचडी डिग्री का टॉपिक, संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लेनी होगी। सरकारी कॉलेजों में 50% टीचिंग स्टाफ एक्सटेंशन बेस्ड होता है।

नियमित शिक्षकों की कमी के चलते एक्सटेंशन लेक्चरर को कॉर्स के तहत क्वालिफिकेशन के आधार पर नियुक्त किया जाता है। सेक्टर 9 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यमन्यु यादव ने बताया कि निदेशालय रेगुलर शिक्षकों की भी पीएचडी डिग्री की रिपोर्ट लेता रहता है। ऐसे में इस बार एक्सटेंशन लेक्चरर्स की भी पीएचडी डिग्री चेक करने को कहा गया है। सभी एक्सटेंशन लेक्चरर पीएचडी होल्डर नहीं होते लेकिन जितने भी लेक्चरर्स कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार पीएचडी कर चुके हैं। उन सभी की डिग्री संबंधित जानकारी ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DfBdVZ
via
एक्सटेंशन लेक्चरर्स की पीएचडी की डिग्री की जांच शुरू, हरियाणा से बाहर की डिग्री धारक राडार पर होंगे एक्सटेंशन लेक्चरर्स की पीएचडी की डिग्री की जांच शुरू, हरियाणा से बाहर की डिग्री धारक राडार पर होंगे Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.