Breaking News

test

सीवरेज पाइप डालने को खोदी हर गली, हर तरफ कीचड़, पैदल चलना हो रहा मुश्किल

पिछले चार दशकों से गंदे पानी से दो-चार हो रहे स्थानीय लाइन पार इलाके के लोगों के लिए गंदे पानी से बड़ी मुसीबत अब सीवरेज की हो गई है। लाइन पार इलाके का गुरु तेग बहादुर नगर, आजाद नगर, गोदाम रोड पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। सीवरेज बोर्ड ने इलाके के विभिन्न गलियों में खुदाई करते हुए सीवरेज की पाइप बिछा दी, लेकिन उसके उपरांत गली का निर्माण नहीं किया।

जिसके कारण अब पूरा इलाका कीचड़ और गंदे पानी से भर गया है और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाना भी मुश्किल हो गया है। डेढ़ साल से इलाके भर में सीवरेज का काम चल रहा है। जिसके चलते सीवरेज बोर्ड द्वारा गली-गली में सीवरेज की पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। पहले नगर कौंसिल द्वारा इलाके की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई थी। जिसे अब सीवरेज पाइप डालने के लिए उखाड़ा है। लेकिन सीवरेज पाइप डालने के बाद सीवरेज बोर्ड द्वारा गलियों का निर्माण नहीं किया गया है।

अब आलम यह है कि जरा सी बारिश होने पर पूरा इलाका दलदल में तबदील हो जाता है और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इलाका निवासियों ने बताया कि वह घरों तक बहुत मुश्किल से पहुंच रहे हैं, ना वाहन जा पाते हैं न ही पैदल निकला जा रहा है। लोग गिरते हुए घायल हो रही है।

मुस्लिम भाईचारे ने किया चुनावों का बाहिष्कार

​​​​​​​उधर, सीवरेज बोर्ड की मनमानी और नगर कौंसिल का गैर जिम्मेदाराना रवैया को देखते हुए के चलते मुस्लिम भाईचारे द्वारा आगामी नगर कौंसिल चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है। इस मौके पर विभिन्न मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि कल ईद का त्योहार है। लेकिन उन्हें मस्जिद जाने और वहां पर नमाज अदा करने को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इलाके भर की गलियों में कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नेता लोग बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी समय पर पूरा नहीं करती। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन, अब वह उनके झांसे में नहीं आने वाले, जिसके चलते उन्होंने कौंसिल चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every street dug to put sewerage pipe, mud everywhere, walking difficult


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DaOgIu
via
सीवरेज पाइप डालने को खोदी हर गली, हर तरफ कीचड़, पैदल चलना हो रहा मुश्किल सीवरेज पाइप डालने को खोदी हर गली, हर तरफ कीचड़, पैदल चलना हो रहा मुश्किल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.