Breaking News

test

एनसीआरटीसी ने गुड़गांव में खोला अपना पहला साइट ऑफिस

एनसीआरटीसी ने आज दिल्ली-गुड़गांव-एसएनबी आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए गुरुग्राम में अपना साइट ऑफिस शुरू कर दिया है। साइट ऑफिस का उद्घाटन एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने एनसीआरटीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया। यह कार्यालय लैज़र वैली रोड, इफको चौक, गुरुग्राम में बनाया गया है।

कॉरिडोर के लिए विभिन्न स्थानों पर भू-तकनीकी जांच, प्रारंभिक पाईल लोड टेस्ट,टोपोग्राफिकल सर्वे, इलेक्ट्रिक यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित अन्य पूर्व-निर्माण गतिविधियां की जा रही हैं। पहले इन गतिविधियों का प्रबंधन एनसीआरटीसी की टीम द्वारा गुरुग्राम स्थित अस्थायी साइट ऑफिस से किया जाता था। एनसीआरटीसी की टीम अब इफको चौक स्थित कार्यालय से काम करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/332DaA2
via
एनसीआरटीसी ने गुड़गांव में खोला अपना पहला साइट ऑफिस एनसीआरटीसी ने गुड़गांव में खोला अपना पहला साइट ऑफिस Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.