Breaking News

test

शादी से एक दिन पहले युवती के अपहरण की कोशिश पिता और भाई को किया जख्मी, रिश्ता भी टूट गया

लड़की की शादी से एक दिन पहले रात को सिरफिरे आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे घर से किडनैप करने आया था। बचाव में आगे आए उसके पिता और भाई को उक्त लोगों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर जख्मी कर दिया। पीड़ित युवती, उसके पिता और भाई का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि थाना तिब्बड़ पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान ले लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

युवती ने आरोप लगाया कि एक हफ्ता पहले आरोपी ने मुझ पर तेजाब भी फेंका था। वहीं तेजाब फेंकने के मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। थाना तिब्बड़ के प्रभारी कुलवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार के बयान लिए हैं। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चेहरे पर तेजाब फेंकना चाहता था आरोपी युवक

अस्पताल में भर्ती जख्मी युवती ने बताया कि उसकी आयु 22 साल है। कुछ साल पहले वह अपने स्कूल की तरफ से गुरदासपुर के सरकारी कॉलेज के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने गई थी। वहां पर फुल ड्रेस में उसी के ही गांव के एक युवक ने उसकी फोटो खींच ली। स्कूल खत्म करने के बाद उसने सरकारी कॉलेज गुरदासपुर में एडमिशन ले ली। यहां उक्त युवक ने उसे वही फोटो दिखाकर फ्रेंडशिप करने को कहता था, जिसे उसने ठुकरा दिया। उसके बाद उसने उसे कई बार मनाने की कोशिश की। यही नहीं कई बार वह उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया भी लेकिन उसने युवती बात नहीं मानी।

युवती ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले जब वह अपनी गली से जा रही थी तो उक्त युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर तेजाब फैंक दिया। वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंकना चाहता था, लेकिन जैसे ही वह उसके पास पहुंचा तो उसने अपना चेहरा छिपा लिया। इसके चलते तेजाब उसकी बाजू व टांग पर गिरा। जाते-जाते वह उसे धमकी देकर गया कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई और पिता को जान से मार देगा। इसके चलते उसने किसी को भी इस संबंधी नहीं बताया और घाव छिपाती रही, जिसे बाद में उसकी मां ने देख लिया। उसने बताया कि 30 जुलाई को उसकी शादी तय हुई थी, इसके चलते 29 जुलाई की शाम करीब 7 बजे आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर आ पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। उसे बचाने के लिए उसके पिता व भाई आगे आए, जिन्हें उक्त लोगों ने तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गए। इस संबंधी थाना तिब्बड़ की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

पहले भी दो रिश्ते तुड़वा चुका है युवक : पिता

अस्पताल में भर्ती युवती के पिता ने बताया कि उक्त युवक का मामा पुलिस में है, जबकि ममेरा भाई आपराधिक प्रवृति का है। इसके चलते उक्त लोग बार-बार उनकी बेटी का रिश्ता तुड़वा देते हैं। उसने बताया कि ये लोग पहले ही उनकी बेटी के दो रिश्ते तुड़वा चुके हैं। अब तीसरा रिश्ता हुआ था। 30 जुलाई को उसकी बेटी की शादी थी और आरोपियों की इस हरकत के चलते तीसरा रिश्ता भी टूट गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। पूरे परिवार का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्महत्या करने पर मजबूर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल अस्पताल में बाजू पर तेजाब से बने घाव दिखाती पीड़ित युवती।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/337zTiZ
via
शादी से एक दिन पहले युवती के अपहरण की कोशिश पिता और भाई को किया जख्मी, रिश्ता भी टूट गया शादी से एक दिन पहले युवती के अपहरण की कोशिश पिता और भाई को किया जख्मी, रिश्ता भी टूट गया Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.