Breaking News

test

जरूरतमंद स्टूडेंट्स के हालातों को देखकर कॉलेज दे रहे आसान किश्तों का विकल्प

कोरोना का असर हर सेक्टर पर पड़ा है। कोरोनाकाल में कई नौकरीपेशा लोगों का वेतन कट रहा है। कारोबार चौपट हो चुके हैं तो ऐसे में बच्चों की फीस भरने में कई पेरेंट्स को समस्याएं आ रही है। इसके चलते जब कुछ पेरेंट्स ने कॉलेजों में संपर्क किया तो उनकी समस्याओं को समझते हुए कॉलेजों में आसान किस्तों का विकल्प दे दिया है। हालांकि यह हर किसी पर लागू नहीं होता है। यह सिर्फ उन पेरेंट्स के लिए ही है जो वास्तव में फीस जमा करवा पाने में असमर्थ हैं, क्योंकि कॉलेजों ने भी अपने टीचर्स की फीस और अन्य खर्चे वहन करने हैं। ऐसे में वह सिर्फ उन स्टूडेंट्स को ही राहत दे पा रहे हैं जो वास्तविक रूप में जरूरतमंद हैं।

आर्थिक स्थिति शिक्षा ग्रहण करने में नहीं बननी चाहिए बाधा
कई पेरेंट्स की रिक्वेस्ट आई, ऑन गोइंग क्लास के लिए ही एडमिशन शुरू हैं तो स्टूडेंट्स की जानकारी भी है कि वास्तविक जरूरतमंद है या नहीं। ऐसे में कॉलेज की तरफ से आसान किस्तें बनाई जा रही हैं, ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने। इसके अलावा फीस कंसेशन और स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। -मनिंदर कौर, प्रिंसिपल, गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजर खा कैंपस

कमजोर वर्ग के बच्चो को दे रहे लाभ
पहले से ही कॉलेजों की फीस किस्तों में ली जाती है, ऐसे में ओनगोइंग क्लासेज के कुछ स्टूडेंट्स की फीस को लेकर समस्याएं आ रही हैं, जिन पर विचार कर ज्यादा किस्तें बना दी जा रही हैं। इस तरह कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को लाभ दिया जा रहा है। नए एडमिशन की प्रक्रिया में कोई ऐसी समस्या आती है तो गौर करेंगे। -ऋषिकेश, प्रिंसिपल श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज

पेरेंट्स की मदद का रहेगा प्रयास
कॉलेज में फिलहाल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद फीस जमा करवाई जाएगी। कोरोना महामारी का असर हर क्षेत्र पर पड़ा है। ऐसे में संभव है कि कुछ पेरेंट्स को परेशानी आएगी। ऐसा होने पर पेरेंट्स की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरा सपोर्ट किया जाएगा, ताकि वे कॉलेज फीस को आसानी से भर पाएं। पेरेंट्स की मदद का पूरा प्रयास रहेगा। -डॉ. धर्म सिंह, प्रिंसिपल, एस सीडी कॉलेज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317r2Lp
via
जरूरतमंद स्टूडेंट्स के हालातों को देखकर कॉलेज दे रहे आसान किश्तों का विकल्प जरूरतमंद स्टूडेंट्स के हालातों को देखकर कॉलेज दे रहे आसान किश्तों का विकल्प Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.