थाना लांबड़ा की पुलिस द्वारा 94 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई एनआरआई की पत्नी निर्मल कौर (55) उर्फ निम्मो निवासी गांव काला बकरा भोगपुर और भोगपुर की ही रहने वाली जसविंदर कौर (40) को रविवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेजा गया है। थाना लांबड़ा के एसएचओ रमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पूछताछ में कई बातें सामने आई है।
पुलिस इनके साथ जुड़े बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि एएसआई दिलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ ताजपुर-बादशाहपुर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। जहां एक ऑटो रिक्शा जालंधर की ओर आते हुए देखा गया। नाके से थोड़ी दूरी पर ही उसमें से निम्मो उतरी और नाके की ओर बढ़ने लगी। वहीं ऑटो चालक जालंधर की ओर वापस मुड़ गया था। शक के आधार पर निम्मो की चेकिंग तो 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। निर्मल कौर की प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन जसविंदर कौर निवासी भोगपुर से लेकर आई है।
एएसआई जुगराज सिंह समेत पुलिस पार्टी रामपुर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे। जहां पर उन्होंने पैदल आ रही जसविंदर कौर से 90 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी निर्मल कौर ने माना कि वह पिछले काफी समय से नशा तस्करी का काम कर रही है, उसका पति इंग्लैंड में काम करता है। वहीं, जसविंदर कौर ने माना कि उसका पति कोई काम नहीं करता है, जिसके चलते वह नशा तस्करी करती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P6coi7
via
No comments: