गत दिवस अबोहर रोड पर एक बुजुर्ग महिला से पैसों वाला पर्स छीनने वाले तीनाें आराेपियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना सिटी मुक्तसर में निर्मला देवी वासी मुक्तसर ने शिकायत दी थी कि जब वह बैंक से आ रही थी तो तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उसका पर्स छीन लिया था, पर्स में आधार कार्ड व बैंक से निकाले गए पेंशन के दाे हजार रुपए थे। इस मामले में पुलिस ने राहुल उर्फ गग्गू, बॉबी व अर्शदीप उर्फ कालू वासी मुक्तसर को नामजद किया है।
जानकारी देते एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को मुखबिर ने सूचना दी कि अबोहर रोड गली नं. 1 में से पर्स छीनने वाले तीन नौजवान उसी बाइक सहित करनैल सिनेमा मुक्तसर के पास खड़े हैं, जिस पर पुलिस ने रेड करके राहुल उर्फ गग्गू, बॉबी, अर्शदीप उर्फ कालू वासी मुक्तसर को बाइक नंबर पीबी 29 एस 8711 को काबू कर लिया है व इनसे छीना हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। तीनों नौजवानों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके इनसे बारीकी से छानबीन की जाएगी, जिससे ओर खुलासे होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/302pEuo
via
No comments: