Breaking News

test

24 घंटे में 78 पॉजिटिव केस मिले, एक पेशेंट ने दम तोड़ा

शुक्रवार को गुड़गांव में कोरोना वायरस के 78 पॉजिटिव केस मिले, जबकि 107 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। हालांकि एक पेशेंट की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जुलाई महीने में कुल 32 पेशेंट की मौत हो चुकी हैं। वहीं अब तक गुड़गांव में कुल 123 पेशेंट की मौत हुई हैं। गुड़गांव में जुलाई महीने में तेजी से की गई सैंपलिंग से संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं माना जा सकता।

गुड़गांव में अभी भी एक्टिव केस 961 हैं, जिनमें से 184 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं, जबकि 777 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं। लेकिन पिछले दो दिन में पिछले दो महीने से कम केस सामने आए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 78 केस में से नगर निगम के जोन-1 में 10, जोन-2 में 16, जोन-3 में 24 व जोन-4 में 11 केस मिले। जबकि पटौदी में 9, सोहना में 7 व फर्रुखनगर ब्लॉक में एक पॉजिटिव केस मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pag9Tw
via
24 घंटे में 78 पॉजिटिव केस मिले, एक पेशेंट ने दम तोड़ा 24 घंटे में 78 पॉजिटिव केस मिले, एक पेशेंट ने दम तोड़ा Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.