Breaking News

test

मोटरसाइकिल पर तीन लोग थे सवार पुलिस ने काटे चालान, वाहन भी जब्त

थाना लक्खेवाली पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में एक ही बाइक पर तीन लोगों द्वारा सवार होकर जाने पर डीसी के आदेशों की उल्लंघन करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस ने पवन कुमार वासी जंडवाला भीमेशाह, सतनाम सिंह वासी जंडवाला भीमेशाह व हरभजन सिंह वासी संमेवाली को एक ही बाइक पर सवार होकर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इनकी बिना नंबरी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। दूसरे मामले में भी पुलिस ने जोगिन्द्र सिंह, रवि कुमार व राजवीर सिंह वासी बाम को एक ही बाइक पर सवार होकर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उक्त लोगों की बाइक जब्त की गई है। सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

दुकान पर भीड़ जमा करने पर मामला दर्ज

थाना कबरवाला पुलिस ने डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार शिवराज सिंह ने बताया कि पूरन चंद वासी पन्नीवाला फत्ता ने अपनी दुकान पर इकट्ठा करके डीसी के आदेशों का उल्लंघन की है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जमानत पर रिहा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g49eHc
via
मोटरसाइकिल पर तीन लोग थे सवार पुलिस ने काटे चालान, वाहन भी जब्त मोटरसाइकिल पर तीन लोग थे सवार पुलिस ने काटे चालान, वाहन भी जब्त Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.