Breaking News

test

गिलपत्ती में गोली लगने से जख्मी हुए युवक के पुलिस ने लिए बयान

गांव गिलपत्ती के बस स्टैंड पर एक युवक को गोली मारने के मामले में थर्मल पुलिस ने बयान दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की पहचान सुखपाल सिंह वासी हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। सरकारी अस्पताल में दाखिल सुखपाल सिंह ने बताया कि वह रात 10 बजे के करीब गांव गिलपत्ती के बस स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान उसके देखते ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रूकी। जिसमें युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे।

इस दौरान कार में से उनके गांव का बेअंत निकला जो चिल्लाने लगा कि उसकी कार लूटकर भाग रहे हैं, इतने में जैसे ही वह आगे बढ़ा तो कार में से निकले दो युवकों में से अचानक फायरिंग कर दी, जो उसके पैर पर लगी। आरोपी कार छोड़कर पैदल ही सिवियां गांव की और फरार हो गए। सरकारी अस्पताल में दाखिल सुखपाल के बयान दर्ज करने आए एसएचओ थर्मल बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jNPN7P
via
गिलपत्ती में गोली लगने से जख्मी हुए युवक के पुलिस ने लिए बयान गिलपत्ती में गोली लगने से जख्मी हुए युवक के पुलिस ने लिए बयान Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.