Breaking News

test

मांगों को लेकर सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने की भूख हड़ताल

सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पांच साथियों द्वारा जिनमें से तीन साथी मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल व दो मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर मेल की ओर से भूख हड़ताल की गई। आज की इस भूख हड़ताल में गुरतेज सिंह लंबी, जसकरन सिंह लंबी, वीरपाल कौर लंबी, बेअंत कौर लंबी व अमनदीप कौर लंबी बैठे।

भूख हड़ताल पर बैठे मुलाजिमों ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से पंजाब सरकार को लगातार ज्ञापन भेजने के बावजूद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा हैं, जिसके चलते मुलाजिमों में भारी रोष पाया जा रहा हैं। उन्होंने मांग की है कि एनएचएम , 2211 व ठेका अधारित कर्मियों को पक्का किया जाएं, 1263 नव नियुक्त कर्मियों को प्राेवेशन पीरियड दो साल का किया जाएं, समूचे मल्टीपर्पज केडर को कोविड-19 दौरान किए कार्य बदले स्पेशल इंक्रीमेंट दिया जाएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा इन मांगों को अनदेखा किया गया तो 7 अगस्त को मोती महल पटियाला का घेराव किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health workers struggle for hunger strike demands


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X2tWQj
via
मांगों को लेकर सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने की भूख हड़ताल मांगों को लेकर सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने की भूख हड़ताल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.