हिमाचल और अमृतसर से आए कुछ युवकों और महिलाओं ने घर में दाखिल होकर गाली गलौच और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शिकायत में कंचन बाला निवासी गट्टे वाली गली ने बताया कि वह अपने घर में देवरानी के साथ मौजूद थी।
तभी उसके जेठ का लड़का प्रदीप भाटिया निवासी शास्त्री कॉलोनी घुमारमी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, राहुल शर्मा निवासी पवन नगर अमृतसर, गुरविंदर सिंह निवासी मोहकमपुर अमृतसर, रितु भाटिया निवासी राणी बाजार अमृतसर, उर्मिला निवासी वेरका अमृतसर और 3 अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए और गाली गलौच करना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे।
जब उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठे होते देख सभी भागने लगे। जिनमें से प्रदीप, राहुल और गुरविंदर सिंह को पकड़ लिया। थाना कादियां के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि कंचन बाला के बयानों के आधार पर उक्त 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उक्त प्रदीप, राहुल और गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pbpfzm
via
No comments: