Breaking News

test

वेतन नहीं मिलने पर आरएमएल के हड़ताल पर रहे सैकड़ों कर्मचारी, एमएस ने दिया आश्वासन

कोविड-19 अस्पताल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) के करीब 800 कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहें। ये सभी कांटेक्ट पर मल्टी टॉस्क सर्विस के कर्मचारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले और वहां भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया गया।

जिससे आने जाने के किराए के साथ-साथ घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारी कांट्रैक्ट पर गरिमा जीए के अंडर काम करते है। कोरोना महामारी के समय में सभी कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है। उनके कई कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में भी आ चुके है। इसके बावजूद पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

हडताली कर्मचारियों का कहना है कि हालांकि अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल वापिस ली है। एमएस का कहना है कि आगामी मंगलवार को उनका वेतन दिलवा दिया जाएगा। इस पर कर्मचारियों का कहना है मंगलवार को वेतन नहीं दिया तो आगामी बुधवार को कर्मचारी पूरी तरह काम ठप्प कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30WquYV
via
वेतन नहीं मिलने पर आरएमएल के हड़ताल पर रहे सैकड़ों कर्मचारी, एमएस ने दिया आश्वासन वेतन नहीं मिलने पर आरएमएल के हड़ताल पर रहे सैकड़ों कर्मचारी, एमएस ने दिया आश्वासन Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.