Breaking News

test

21 लाख रुपए लेकर स्पेन भेजा युवक 4 दिन बाद ही डिपोर्ट, महिला एजेंट के खिलाफ कराया पर्चा

स्पेन में सेटल करवाने का झांसा देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में गांव खेड़ा की रहने वाली महिला एजेंट संतोष कुमारी पर पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में टावर एंक्लेव फेज-3 की रहने वाली ऊषा माही ने कहा कि संतोष ने उसे और एक रिश्तेदार दीपक काे स्पेन भेजने के लिए 21 लाख रुपए मांगे थे। संताेष ने कहा था कि पहले दीपक को भेजेगी और फिर उसे। स्पेन में कामकाज भी दिलवा देंगे।

21 लाख मिलने पर संतोष ने फाेन कर कहा कि दीपक का वीजा लग गया है। दीपक को पहले जयपुर और फिर बीकानेर ले गए। यहां से उसे रोमानिया भेज दिया। दो महीने तक वहां रहने के बाद दीपक लौट आया। कुछ दिन बाद दीपक को स्पेन भेज दिया। ऊषा से कहा गया कि उसे भी स्पेन भेज देगी।

हैरानी तब हुई जब 4 दिन बाद दीपक को स्पेन ने डिपोर्ट कर इंडिया भेज दिया। दीपक का पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट संतोष ने रख लिए। पुलिस ने जांच के लिए संतोष कुमारी को तलब किया पर वह नहीं आई। थाना नई बारादरी में महिला एजेंट पर पर्चा दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jUlFYr
via
21 लाख रुपए लेकर स्पेन भेजा युवक 4 दिन बाद ही डिपोर्ट, महिला एजेंट के खिलाफ कराया पर्चा 21 लाख रुपए लेकर स्पेन भेजा युवक 4 दिन बाद ही डिपोर्ट, महिला एजेंट के खिलाफ कराया पर्चा Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.