पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन सब स्टेशन बस्सी कलां की इमारत की हालत देखते ही बनती है। इस जर्जर हुई इमारत के अंदर काम करने वाले कर्मचारी हर रोज मानो जैसे अपनी जान हथेली पर लेकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम करते हैं। इमारत के हर कमरे के अंदर दीवारों पर सीलन से ही इमारत की खस्ता हालत से अंदाजा लगाया जा सकता है।
छतों की हालत इतनी खराब हो चुकी हैं कि उनका पलस्तर पूरी तरह से उखड़ चुका है और लैंटर मे पड़ा हुआ सरिया जिसे पूरी तरह जंग ने खत्म कर दिया है। बारिश में तो दफ्तर के प्रवेश द्वार पर बारिश रुकने के बाद भी कई दिनों तक पानी टपकता रहता है।
अपना नाम ना छापने की शर्त पर विभाग के कर्मचारी बताते हैं कि कई बार काम करते करते छत से झड़कर कुछ गिरता है तो गला सूख जाता है और लगता है कि कभी भी छत गिर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह शाम को घर वापस जाने लगते हैं तो ऐसा लगता है कि आज फिर जान बच गई क्योंकि कुछ कमरों की छतें तो ऐसी हैं कि कभी भी गिर सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hVnvqy
via
No comments: