शिक्षा निदेशालय ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार काम कर रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल हरियाणा पर शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया है। दीक्षा पोर्टल पर गुड़गांव के 75 फीसदी शिक्षकों ने पंजीकृत किया है, जिनमें से 91 फीसदी शिक्षकों ने पहले प्रशिक्षण को भी पूरा कर लिया है। गुड़गांव में शिक्षकों का फीसदी ऑरेंज जोन तो प्रशिक्षण फीसदी ग्रीन जोन में पहुंच चुका है। प्रदेश के 80 फीसदी शिक्षक पंजीकृत हो चुके हैं।
53 फीसदी शिक्षकों के पंजीकरण के साथ फरीदाबाद प्रदेश के 22 जिलों में सबसे पीछे है। 99 फीसदी शिक्षकों के पंजीकरण के साथ रोहतक पहले स्थान पर पहुंचा है। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेट के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिक्षण परिषद (एससीईआरटी) शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहा है। बुधवार से दूसरा प्रशिक्षण शुरु हो चुका है। इस कोर्स को दो अगस्त तक पूरा किया जाएगा। यह प्रशिक्षण क्रिटिकल पेडागोजी विषय पर कराया जा रहा है। ट्रेनिंग के माध्यम से शिक्षकों को बताया जा रहा है कि वे कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला परियोजना अधिकारी को शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता पोर्टल पर बढ़ाने के लिए कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Eu4Jb7
via
No comments: