नगर कौंसिल की ओर से नई वार्डबंदी के शुरू किए गए सर्वे पर शिअद और भाजपा ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सत्ताधारियों के इशारे पर नगर कौंसिल नियमों को ताक पर रखकर नई वार्डबंदी करने जा रही है, जिसके विरोध पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस संबंध में शिअद-भाजपा की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि 2015 में नगर कौंसिल की नई वार्डबंदी की गई थी। नियमों के अनुसार तीन चुनाव के बाद ही नई वार्डबंदी की जा सकती है। शहर में 2021 की जनगणना का काम चल रहा है।
इस दौरान नई वार्डबंदी तो दूर की बात शहर में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है। न ही शहर की सीमाओं को बदला जा सकता है। नई वार्डबंदी का सर्वे शुरू कर अधिकारी 2021 जनगणना के सर्कूलर की पूर्ण तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में वह कानूनी राय ले रहे हैं। वह सत्ताधारियों की धक्काशाही को बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने साफ किया कि यदि कानून इजाजत देता है तो वार्डबंदी में उन्हें कोई एतराज नहीं है।
कांग्रेस का जवाब: अकाली-भाजपा के नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं
कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर राजा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अधिकारियों पर किसी बात का दवाब नहीं बनाया है। अधिकारियों पर प्रेशर डाल गलत काम करवाना अकाली दल की शुरू से आदत रही है। इसी आदत के कारण अकाली दल को 2017 के चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी। अकाली-भाजपा के नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे है।
एसडीएम बाेले-सरकार के आदेशों के बाद ही वार्डबंदी की जाएगी
इस संबंधी एसडीएम बबनदीप सिंह का कहना है कि वार्डबंदी पंजाब सरकार के आदेशों पर ही की जाएगी। बूथों की रेशनेलाइजेशन के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सरकार के आदेशों के बाद ही वार्डबंदी की जाएगी।
निकासी पर कोई ध्यान नहीं, लोग नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर : दियोल
भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल ने कहा कि शहर में निकासी की तरफ भी किसी का कोई ध्यान नहीं है। शहर के अजीत नगर, राम नगर बस्ती समेत कई क्षेत्रों की गलियों में बुरा हाल है। लोग नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार ने अकाली-भाजपा सरकार के समय में शहर में शुरू किए गए 100 प्रतिशत सीवरेज और पानी प्रोजेक्ट को रोकने का पूरा प्रयास किया गया।
कांग्रेस सरकार में करीब डेढ़ वर्ष तक काम लंबित रहा है। सत्ताधारियों ने कछुए की चाल से काम शुरू करवाया और अपनी मर्जी के क्षेत्र में काम करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास की आड़ में पेड़ों को काटा जा रहा है। मौके पर सरजीवन जिंदल, रिपू ढिल्लों, भगवंत सिंह, रोमी गोयल, नवदीप शर्मा, कोमलदीप जोशी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/331rGNa
via
No comments: