बाजार मालड़ी गेट में बुधवार दोपहर 3:00 बजे के करीब ज्वेलर की शॉप से नौसरबाज ने अंगूठी दिखने के बहाने मौका देखकर सोने की अंगूठी उठा ली और फरार हो गया। दुकानदार को घटना का पता चला तो उसने अन्य दुकानदारों के साथ फव्वारा चौक में कार में सवार उक्त व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मालड़ी गेट में स्थित ज्वेलर की दुकान पर 1 व्यक्ति आया।
उसने सोने की अंगूठी की मांग की। दुकानदार ने सोने की अंगूठियां दिखाना शुरू कर दिया। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसको कुछ भी पसंद नहीं और वह दुकान से चला गया। जब दुकानदार अंगूठियां चेक कर रहा था तो पता चला कि वह नौसरबाज अपनी पीतल की अंगूठी रखकर सोने की अंगूठी ले गया, जिसकी कीमत 20000 रुपए के करीब थी। दुकानदार को समझने में देर नहीं लगी की व्यक्ति उनके साथ ठगी कर गया है। दुकानदारों ने पीछा किया लेकिन आरोपी कार में फरार हो गया। हालांकि दुकानदार ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jT34MA
via
No comments: