Breaking News

test

नशेड़ी ने बड़बर गांव में फेरी लगा सामान बेच रहे व्यक्ति के सीने में सरिया घोंपकर कर दिया कत्ल

गांवों में फेरी लगाकर घड़ियां व ऐनक बेच रहे व्यक्ति का एक नशेड़ी ने कत्ल कर दिया। घटना जिले के गांव बड़बर की है। व्यक्ति जब गुरुद्वारे के सामने खड़ा होकर सामान बेच रहा था। तभी आरोपी ने उस पर हमला किया। आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही हमले से घायल हुआ दूसरा बुजुर्ग पटियाला में जिंदगी व मौत से लड़ रहा है।

मृतक हरनेक सिंह (45) के रिश्तेदार तरलोचन सिंह ने बताया कि मृतक फौजी बस्ती बरनाला में रहता था। वहां पर वह अपने बाइक पर हर रोज आसपास के गांवों में सामान बेचने जाता था। उससे वह अपने परिवार का गुजारा करता था। उसने बताया कि उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसकी पत्नी, 15 साल व 11 साल के दो बेटे, दो छोटे भाई जो साधारण किस्म के हैं। उन सभी का वही पालन पोषण करता था।

सीने पर किए गए कई वार से मौके पर ही दम तोड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरनेक गुरुद्वारे के सामने बैठा सामान बेच रहा था। एक सरिये जैसी नुकीली लोहे की चीज लेकर कला आया और आते ही उसने छाती में गाड़ दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। लेकिन वह वहीं पर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को घेर लिया। काला को पकड़ने के लिए गुरुद्वारे के 70 वर्षीय सेवादार मलूक सिंह आगे बढ़े। तो आरोपी ने उसके भी उसी नुकीली चीज से चार बार वार किया।
पुलिस की जांच में खुलासा
थाना प्रभारी धनौला कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी पर हत्या का पर्चा दर्ज कर रही है। हरनेक सिंह की इस हमले में मौके पर ही मौत हो गई। मलूक सिंह अभी जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना का आरोपी एक नशेड़ी और आवारा किस्म का व्यक्ति है जो पहले भी एक दो बार गांव में लड़ा है। गांव के लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी ऐनक वाला गांव में सामान बेचने आया था। तब इससे कोई तकरार हुई थी। जिसके चलते उसने हमला कर उसका कत्ल कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Addicts slaughtered the head of a person who was selling goods in the village of Barbar in the chest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xm0mWr
via
नशेड़ी ने बड़बर गांव में फेरी लगा सामान बेच रहे व्यक्ति के सीने में सरिया घोंपकर कर दिया कत्ल नशेड़ी ने बड़बर गांव में फेरी लगा सामान बेच रहे व्यक्ति के सीने में सरिया घोंपकर कर दिया कत्ल Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.