एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी की जागरूकता के लिए गुड़गांव में गुरुवार को समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले विभाग उप मुख्यमंत्री के पास है।
यह समारोह स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद् हाॅल में होगा। इस समारोह से पहले उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह में स्टेट एडवाइजरी काॅन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में बोर्ड के सदस्यों के अलावा, श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। दोपहर बाद उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह से ही जिला यमुनानगर के गांव खुर्दबन की ग्राम सभा के सदस्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dfhoy4
via
उप मुख्यमंत्री आज एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड‘ योजना समारोह में करेंगे शिरकत
Reviewed by Dibyendu
on
17:02
Rating:
No comments: