Breaking News

test

नाकाबंदी के दौरान नशीले पाउडर समेत दो गिरफ्तार

चमकौर साहिब के नजदीक पड़ते गांव रुड़की हीरां के पास पुलिस ने नाकाबंदी दौरान कार सवार दो लोगों से नशीला पदार्थ बरामद करके केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई सोहन सिंह ने गांव रुड़की हीरां के पास नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी दौरान रात करीब 11:30 बजे मोरिंडा साइड से एक डिजायर कार आ रही थी।

पुलिस पार्टी को शक हुआ तो उसे इशारा करके रोका और चेकिंग करते हुए गाड़ी के गेयर लीवर के पास से एक पॉलिथीन में से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस पार्टी ने नशीलेे पदार्थ और कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। कार सवार सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव अटारी और हरजिंदर सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव भोजेमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two arrested including drug powder during blockade


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/308NqVG
via
नाकाबंदी के दौरान नशीले पाउडर समेत दो गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान नशीले पाउडर समेत दो गिरफ्तार Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.