Breaking News

test

कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर उन्हें किया नमन

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को शहीद स्मारक पर पहुंचकर कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा आज के दिन ही 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। यह युद्ध 5 मई से 26 जुलाई 1999 तक चला था। इस युद्ध में सेना के 26 अधिकारियों, 21 जेसीओ और 452 सैनिकों ने अपनी शहादत देकर भारत को विजय श्री दिलाई थी।

युद्ध में 66 अधिकारी, 60 जेसीओ और 1085 सैनिक घायल हो गए थे। हम उन लोगों को सलाम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। साथ ही हम शहीदों के परिजनों को भी सलाम करते हैं। उन्होंने कहा आज के दिन कारगिल शहीदी दिवस को लेकर पूरे देश और प्रदेश में देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों को याद किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCnYxn
via
कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर उन्हें किया नमन कारगिल युद्ध के शहीदों को याद कर उन्हें किया नमन Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.