Breaking News

test

अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्याें के लिए एनओसी की मांग

हाल में नियमित हुई अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्याें के लिए एनओसी जारी करने की मांग को लेकर दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को को पत्र लिखा है। अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्य कराने के लिए दिल्ली सरकार से एनओसी की आवश्यकता होती है।

महापौर ने पत्र लिखकर दिल्ली सरकार से यह मांग की कि अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्य के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी करे, ताकि वे जल्द ही इसकी अनुमति निगम पार्षदों को दे सकें। उन्होंने कहा कि एनओसी लेने के बाद ही पार्षद अपने क्षेत्र में निगम द्वारा प्राप्त फंड से विकास कार्यों और योजनाओं को पूरा कर सकते है। अनामिका ने अनाधिकृत काॅलोनियों में निगम पार्षद के फंड से विकास कार्य न होने से दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। महापौर ने बताया कि तीनों निगमों की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33gnrNQ
via
अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्याें के लिए एनओसी की मांग अनाधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्याें के लिए एनओसी की मांग Reviewed by Dibyendu on 17:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.